Newsझारखण्ड

झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की खरसोनों प्रखंड समिति का गठन, अविनाश बोंदो बने अध्यक्ष

 

झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की खरसावां प्रखंड समिति की बैठक रविवार दोपहर लगभग एक बजे अविनाश बोंदो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रुप से लिपिक संवर्ग का ग्रेड पे संशोधन के मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया. अनुबंध कर्मियों का स्थायीकरण के साथ साथ आउटसोर्स से कार्य कर रहे कर्मियों के मानदेय बढौतरी की मांग की गयी. बैठक में मुख्य रुप से संघ की खरसावां प्रखंड समिति का चुनाव किया गया.

 

जिसमें सर्वसम्मति से अविनाश कुमार बोंदो को अध्यक्ष, अखिलेश्वर महतो व मंगल धानी होरो को उपाध्यक्ष, बिशु हाईबुरु को मंत्री, सुशील कुमार महतो व संतोष कुमार को संयुक्त मंत्री, नेपाल चंद्र महतो को कोषाध्यक्ष चुना गया. साथ ही महिला समिति में सुनीता साहू को संयोजिका व कल्पना पुरती को उप संयोजिका चुना गया. संघर्ष समिति में रमेश गोप को संघर्ष मंत्री व कल्पना पुरती को संघर्ष संयुक्त मंत्री चुना गया.

इसके अलावे कार्यकारिणी सदस्यों में गोल्डन महतो, पिंकी बोईपाई, मिथुन नायक, कावेरी कारवा, आश्रीता तिर्की, लक्की बोदरा, सरस्वती गोप, जयंती महतो व शैलेश महतो को रखा गया. प्रखंड समिति के चुनाव की प्रक्रिया जिला मंत्री कुलदीप कुमार घोषाल, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार साहू, प्रदेश समिति के संयुक्त मंत्री सुशीला कुमारी, ममता कुमारी की देखरेख में हुई. इस दौरान नव चयनित पदाधिकारियों के अलावे विशु हाईबुरु, सरस्वती गोप, जसिंता सुरीन, पिंकी बोईपाई, पुष्पा कुमारी, आशीष राउत, रानी महतो, कान्हाई कुमार बारिक, संदीप कुमार, सुशील महतो आदि उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *