Newsझारखण्डसरायकेला

JMM ने सोशल मीडिया प्रभारी आकाश महतो को छह साल के लिए निष्कासित किया

 

बोकारो

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपने सोशल मीडिया प्रभारी आकाश महतो को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी के तत्काल संज्ञान लेने के बाद की गई।

 

बताया गया है कि आकाश महतो पहले कुड़मी समाज रेल टेका में सक्रिय थे और पार्टी छोड़कर समाज के लिए उतर गए थे। इस दौरान उन्होंने लंबोदर महतो और चंद्रप्रकाश चौधरी के साथ रेल टेका में भाग लिया। इसके अलावा उन्होंने जयराम महतो और तिवारी महतो की कई पोस्ट भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं।

कल आकाश महतो की सुदेश महतो के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद JMM नेतृत्व ने इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया और तत्काल निष्कासन की कार्रवाई की।

 

JMM के स्थानीय नेताओं का कहना है कि पार्टी अनुशासन और संगठनात्मक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई करती रहती है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *