कुचाई के नए बीईईओ संजय कुमार जोशी ने दिया योगदान, संघ ने किया स्वागत
कुचाई प्रखंड संसाधन केन्द्र में नए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी ने पदभार ग्रहण किया. उन्होंने प्रखंड के प्रभारी बीईईओ नवल किशोर सिंह से पदभार लिया. सोमवार को बीआरसी में नए बीईईओं का शिक्षकों ने उनका गुलदस्ता देकर स्वागत किया. सहायक अध्यापक संघ के जिला स्तरीय पदाधिकारी शिक्षक तिलक प्रसाद महतो, रुद्र प्रताप महतो ने बुके देकर स्वागत किया. मौके पर बीपीओ नाथो महतो, लेखापाल कृष्णा मोहन महतो को भी साथ साथ मे शाॅल ओढ़ा कर स्वागत किया गया. इस दौरान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी ने कहा कि कुचाई प्रखण्ड के सभी विद्यालयों में शिक्षा का विकास पहली प्राथमिकता होगी. साथ ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है.



उन्होंने कहा कि पूर्व के पदाधिकारियों के द्वारा किए गए कार्यों को फिर से गति देते हुए बेहतर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं शिक्षकों के हर समस्या का समाधान में उनका हर तरह से सहयोग रहेगा. बता दें कि इससे पहले संजय कुमार जोशी ईचागढ़ में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके है. उनका स्थानातंरण अब कुचाई प्रखंड कर दिया गया है. मौके पर शिक्षक कुशल सिंह सोय, नन्दकिशोर प्रधान, उमेश सोय, विरेन्द्र सोय, श्रीकांत महतो आदि उपस्थित थे.

