LatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

घाटशिला उपचुनाव में चंपाई सोरेन का बड़ा बयान — बांग्लादेशी घुसपैठ से आदिवासी जमीन पर संकट!

घाटशिला उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक नया मुद्दा उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बांग्लादेशी घुसपैठ का आरोप लगाते हुए कहा कि घाटशिला और आसपास के इलाकों में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। चंपाई ने दावा किया कि फूलपाल और धालभूमगढ़ क्षेत्र में हजारों घुसपैठिए सरकारी और वन विभाग की जमीनों पर बसाए जा चुके हैं, और इन्हीं को बचाने के लिए एसआईआर का विरोध किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि हेंदलजुड़ी पंचायत में मंईयां सम्मान योजना की सूची में 172 मुस्लिम महिलाओं के नाम मिले, जबकि वहां कोई मुस्लिम परिवार नहीं है। वहीं चाकुलिया प्रखंड में हजारों फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी होने का मामला भी उन्होंने उठाया। चंपाई सोरेन ने सरकार पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी नीतियों से झारखंड में आदिवासियों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि “माटी, बेटी और रोटी” की रक्षा के लिए एकजुट होकर इस स्थिति को बदलना होगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *