Newsझारखण्ड

खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा के प्रयास से मौजा गोंडाई में लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर, सांसद प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन

 

खूंटपानी प्रखंड के केयाडचालोम पंचायत अंतर्गत मौजा गोडाई में खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा के प्रयास से 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया. मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के खूंटी सांसद प्रतिनिधि रेंगो पुरती ने उक्त गांव में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन फिता काट कर एवं नारियल फोड़कर किया. बता दें कि प्रखंड के गोंडाई मौजा में पिछले एक महीना से ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण बिजली उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. वहीं गांव के ग्रामीणों के द्वारा जिला सांसद प्रतिनिधि रेंगो पुरती को इस समस्या पर अवगत कराया. इसके बाद सांसद प्रतिनिधि ने इसकी सूचना खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा को दी. सांसद कालीचरण मुंडा ने भी त्वरित संज्ञान में लेकर बिजली आपूर्ति विभाग चाईबासा को 63 केवी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव के ग्रामीणों एक चेहरे पर मुस्कान देखी गई. मौके पर मटकोबेड़ा पंचायत अध्यक्ष अमीर पूर्ति, मिथुन जोंको,अर्जुन जोंको,राजेंद्र हाईबुरु, नेमा हाईबुरु, चांपाय दोराईबुरु आदि ग्रामीण उपस्थिति थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *