अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड पर GST विभाग की छापेमारी, टैक्स अनियमितता की आशंका
सरायकेला। अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड (पूर्व में आधुनिक एलॉयज) पर मंगलवार सुबह जीएसटी विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। बताया गया कि जमशेदपुर से पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने करीब चार घंटे तक कंपनी के वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से जांच की।


अचानक हुई इस कार्रवाई से कंपनी परिसर और आसपास के क्षेत्र में दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। कर्मचारियों में भी जांच को लेकर हलचल देखी गई। हालांकि जीएसटी विभाग ने अब तक किसी तरह का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई टैक्स अनियमितता या कर चोरी से जुड़ी शिकायत के आधार पर की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल विभागीय अधिकारी जांच रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हैं।

