Newsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला : अफीम की अवैध खेती रोकने के लिए चला पुलिस का “प्री कल्टीवेशन ड्राइव”, ग्रामीणों ने ली शपथ  

 

 

सरायकेला-खरसावां : जिले में अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां पुलिस ने प्री कल्टीवेशन ड्राइव अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि अफीम की खेती पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके और वैकल्पिक खेती को बढ़ावा दिया जा सके।

 

इसी कड़ी में मंगलवार को कुचाई थाना क्षेत्र के सेरेंगदा गांव, चौका थाना क्षेत्र के महादेवबेडा और आसंगीबेडा गांव, तथा ईचागढ़ थाना क्षेत्र के एसएन +2 उच्च विद्यालय, टीकर में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों और छात्रों को अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।

 

अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि अफीम की खेती न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे समाज और परिवार दोनों पर बुरा असर पड़ता है। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने अफीम की खेती नहीं करने की सामूहिक शपथ ली।

 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। लोगों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि आने वाले फसलीय वर्ष में जिले को पूरी तरह अफीम मुक्त बनाया जा सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *