Newsझारखण्ड

घाटशिला उपचुनावः सोमेश सोरेन ने दाखिल किया नामांकन, हेमंत सोरेन की मौजूदगी में दिखी गठबंधन की एकजुटता

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सोमेश सोरेन ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं की उपस्थिति से यह कार्यक्रम गठबंधन की ताकत और एकता का प्रतीक बन गया।

 

नामांकन जुलूस में बड़ी संख्या में झामुमो और कांग्रेस समर्थक शामिल हुए, जिससे पूरा इलाका चुनावी माहौल में सराबोर नजर आया। नामांकन के बाद सर्कस मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस और झामुमो के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

 

सभा में सोमेश सोरेन ने अपने पिता और पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन को याद करते हुए कहा कि वे उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए राजनीति में आए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों से सोमेश के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि गठबंधन सरकार जनहित और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

 

बता दें, घाटशिला सीट स्व. रामदास सोरेन के निधन से खाली हुई थी। इस सीट पर 11 नवंबर को मतदान और 14 नवंबर को मतगणना होगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *