Newsझारखण्ड

20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट का समापन, सीएम हेमंत सोरेन बोले – चुनौतियों से भरी है पुलिस की जिम्मेदारी

रांची के जैप-1 ग्राउंड डोरंडा में आयोजित 20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2025 का समापन समारोह शुक्रवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

 

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस किसी भी राज्य की रीढ़ होती है और उसकी जिम्मेदारी लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे राज्य विकास के नए आयाम छू रहा है, वैसे-वैसे पुलिस बल के सामने भी नई चुनौतियाँ सामने आ रही हैं। इस तकनीकी युग में पुलिस को अधिक दक्ष और आधुनिक बनाना समय की आवश्यकता है।

 

हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार पुलिस विभाग को हर स्तर पर सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और तीन उत्कृष्ट अनुसंधानकर्ताओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रतियोगिता से प्राप्त अनुभव भविष्य में उनके कार्य में उपयोगी साबित होगा।

 

उन्होंने आशा व्यक्त की कि चयनित प्रतिभागी आगामी अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट-2025 में झारखंड का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर डीजीपी अनुराग गुप्ता, एडीजी प्रिया दूबे, आईजी मनोज कौशिक सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *