Newsझारखण्ड

लोहरदगा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख की अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

लोहरदगा जिले में कुडू थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक कंटेनर से लगभग 40 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान कंटेनर के चालक और खलासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई बिहार मद्य निषेध इकाई, पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

 

सूचना के बाद लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में थाना प्रभारी मनोज कुमार सहित एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने चंदवा की ओर से आ रहे कंटेनर (संख्या BR01GL-7659) को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 413 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

 

जब चालक से दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। एसपी सादिक अनवर रिजवी ने प्रेस वार्ता में बताया कि शराब हरियाणा से लाई जा रही थी और बिहार-झारखंड के रास्ते तस्करी की योजना थी। उन्होंने कहा कि पुलिस की सतर्कता से तस्करी का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त हुआ है। आगे भी इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *