Newsझारखण्ड

लोहरदगा: कुड्डू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 1 क्विंटल 68 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

लोहरदगा: कुड्डू थाना पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लगातार सफलता मिली है। पुलिस ने एक कार से 1 क्विंटल 68 किलो गांजा बरामद किया और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कुड्डू पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा से बिहार की ओर गांजे की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर कुड्डू थाना प्रभारी को कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

 

पुलिस ने संख-लुकैया मार्ग पर घेराबंदी की। इसी दौरान बिहार नंबर की फोर्ड फिएस्टा कार (BR11Z-3556) पुलिस को देखकर भागने लगी। पीछा करने पर कार कलवा ढोढा पुल के पास पेड़ से टकरा गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तलाशी लेने पर कार में 42 पैकेट गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्करों की पहचान ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के अमिश कुमार लाल और बिहार के औरंगाबाद जिले के आकाश राय के रूप में की गई है।

 

एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये है। कार्रवाई में इंस्पेक्टर संदीप रंजन, कुड्डू सीओ संतोष उरांव, थाना प्रभारी मनोज कुमार और एसआई अश्विनी कुमार मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले एक दिन पूर्व कुड्डू पुलिस ने अवैध शराब बरामद की थी। लगातार दो दिनों में हुई ये सफलताएँ नशे के तस्करों में हड़कंप मचा गई हैं और पुलिस की तत्परता की सराहना हो रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *