LatestNewsझारखण्डधर्मसरायकेला

Sunrise English School- सनराइज इंग्लिश स्कूल छोटाखिरी में धूमधाम से मनई गई सरस्वती पूजा एवं एनुअल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन डे,

बच्चों को बनाएँ संस्कारवान तभी व जीवन में सफल हो पाएँगे-डीएसई चार्ल्स हेंब्रम

Desk-Dashrath Pradhan(CE)
Rajnagar:- वसंत पंचमी के अवसर पर वुधवार को प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से माता सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में वसंत पंचमी उत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।

राजनगर प्रखंड क्षेत्र के सनराइज इंग्लिश स्कूल,छोटाखीरी में भी सरस्वती पूजा सह एनुअल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन डे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेंब्रम एवं उनकी धर्मपत्नी शामिल हुई। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी राजाराम महतो एवं पंचायत समिति सदस्य मनोज महतो उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का सम्मान बुके व फूलमाला एवं शॉल ओढकर किया गया। पहला दिन बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।बच्चों ने नाटक, भाषण, गीत संगीत, एवं नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

डीएसई चार्ल्स हेंब्रम छात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि माता सरस्वती विद्यादायिनी के साथ वीणापाणी भी हैं। विद्या की देवी माता सरस्वती सभी को ज्ञान देती है बास उस ज्ञान को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शिक्षा बेहद ज़रूरी है अच्छी शिक्षा से हम समाज का निर्माण कर पाएँगे। सनराइज स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों के प्रदर्शन से व काफी खुश नजर आए, कहा कि बड़ों को भी भीड़ के सामने मंच से बोलने में घबराहट होती है, मगर इन छोटे-छोटे बच्चों को मंच से भाषण देते देख बहुत अच्छा लगा। यह स्कूल की पढ़ाई का स्तर को दिखलाता है। यह बहुत सराहनीय है।


डीएसई ने बच्चों को संस्कार परख शिक्षा देकर उन्हें संस्कारवान बनाने की अपील की, कहा कि बच्चे संस्कारवान होंगे तभी उनका सर्वांगीण विकास होगा और वह जीवन में आगे बढ़ पाएंगे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सुनील कुमार महतो एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रही। मंच का संचालन अध्यापक कृष्णा महतो एवं धन्यवाद ज्ञापन कुंवर टुडू ने किया।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *