Newsझारखण्ड

छठ से पहले खुशखबरी: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की दो किस्तें एक साथ, महिलाओं के खाते में ₹5,000

रांची से बड़ी खबर

छठ पर्व से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत सरकार ने दो किस्तें एक साथ देने का फैसला किया है। जिन महिलाओं को पिछली यानी 14वीं किस्त नहीं मिल पाई थी, उनके खातों में अब 14वीं और 15वीं दोनों किस्तें एक साथ भेजी जाएंगी। इससे हर लाभुक महिला को कुल ₹5,000 की राशि मिलेगी।

 

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला त्योहारों से पहले महिलाओं को आर्थिक सहारा देने के लिए लिया गया है। वहीं, जिन लाभुकों को 14वीं किस्त पहले ही मिल चुकी है, उनके खातों में अब नियमित रूप से ₹2,500 की 15वीं किस्त पहुंच रही है।

 

फिलहाल राज्य के 12 जिलों—रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, जमशेदपुर, लोहरदगा, गुमला, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा—में 15वीं किस्त भेजी जा चुकी है। बाकी जिलों में भुगतान 20 से 25 अक्टूबर के बीच किया जाएगा।

 

सरकार का उद्देश्य है कि हर पात्र महिला को उसका हक समय पर मिले ताकि वे त्योहारों के अवसर पर आत्मनिर्भर बन सकें। लाभुक महिलाएं योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन संख्या या आधार नंबर से अपने भुगतान की स्थिति आसानी से देख सकती हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *