LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

ईचा ग्राम में छठ पूजा की तैयारी जोरों पर, घाटों की सफाई अभियान शुरू

राजनगर (सरायकेला):

छठ महापर्व को लेकर राजनगर प्रखंड के ईचा गांव में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों की साफ-सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

 

ईचा राजपरिवार के सदस्य एवं समाजसेवी सुमित सिंहदेव उर्फ़ रोमी के नेतृत्व में घाटों की सफाई और समतलीकरण का कार्य आरंभ हुआ है। उन्होंने बताया कि छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग से इस बार का छठ पर्व और भी भव्य रूप में मनाया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *