DC saraikelaNewsझारखण्डसरायकेला

उपायुक्त ने कुकड़ू प्रखंड कार्यालय का किया ओचक निरीक्षण,प्रखंड कार्यालय के समक्ष सरकारी जमीन के अवैध कब्जा होगा मुक्त

 

 

ईचागढ़ : उपायुक्त सरायकेला नीतीश कुमार सिंह ने शनिवार को कुकड़ू प्रखंड कार्यालय का ओचक निरीक्षण किया,इस दौरान उन्होंने चुनाव, मनरेगा,प्रखंड नजरत,अंचल कार्यालय,प्रधानमंत्री आवास सहित बाल विकास परियोजना से जुड़े दस्तावेज एवं योजना का बारीक से जांच किया।

 

जांच के क्रम में कार्य में त्रुटि को लेकर प्रखंड नजीर एवं अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के क्रम में प्रखंड कार्यालय के शौचालय ,प्रखंड परिसर को साफ सफाई कराने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया निर्देश।

 

 

इस दौरान जानकारी देते हुए उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने बताया कुकड़ु प्रखंड कार्यालय का ओचक निरीक्षण किया गया,कार्यालय से जुड़ी कुछ कमियां पाए गए जिसे पूरा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा प्रखंड कार्यालय के समक्ष सरकारी जमीन पर अनैतिक रूप से कब्जा किए गए जगह को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा साथ ही संबंधित लोगों के ऊपर करवाई की जाएंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *