Academic English High School- ऐकडेमिक इंगलिश हाई स्कूल में धूमधाम से संपन्न हुआ माँ शारदा की पूजा
बच्चों को सद्बुद्धि दे माता, अज्ञानता की अंधेरा को दूर करे- अभिषेक मिश्रा
Desk-Dashrath Pradhan(CE)
Rajnagar:- वसंत पंचमी के पावन अवसर पर वुधवार को प्रखंड क्षेत्र में जगह-जगह धूमधाम से माता सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में वसंत पंचमी उत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।

राजनगर प्रखंड क्षेत्र के Academic English High School में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सरस्वती पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के प्रांगण में माँ सरस्वती की मूर्ति पंडित द्वारा मंत्र उच्चारण कर विधवत् पूजा की गई जिसके बाद सभी बच्चों ने माँ की पूजा आराधना की।
मौक़े पर स्कूल संचालक सह संस्थापक के पुत्र अभिषेक मिश्रा ने बताया कि प्रति वर्ष मेरी माँ से यही प्रार्थना रहती है की मेरे सभी बच्चों पर कृपा करे सभी को सद्बुद्धि दे, ताकि व सनमार्ग पर चलकर अपनी समाज निर्माण में योगदान दे सके। इन जैसे पूजा कार्यक्रम से बच्चों में धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है और अशांत मन को शांति मिलती है। आगे उन्होंने दसवी की परीक्षा देने वाले छात्रों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की सलाह दी साथ ही कहा पढ़ाई में किसी प्रकार में परेशानी आती है तो स्कूल के सभी शिक्षक सह मैं मदद करने के लिए हमेशा उपलब्ध है।
मौक़े पर पूजा संपन्न होने के बाद सभी बच्चों और आए अतिथिओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


