Newsझारखण्डसरायकेला

गोमियाडीह पंचायत के जरागोड़ा में ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नाम सौंपा ज्ञापन 

 

कुचाई प्रखंड के गोमियाडीह पंचायत के मेरमजंगा गांव के जरागोडा टोला में पिछले दो माह से बिजली का ट्रांसफरमर खराब पड़ा हुआ है. रविवार को ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नाम भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा को ज्ञापन सौंप कर ट्रांसफरमर बदलने का आग्रह किया है. ज्ञापन में कहा गया कि करीब दो माह पूर्व जरागोडा टोला में 25 केवीए क्षमता के बिजली का ट्रांसफरमर खराब हो गया. इसके बाद से ही गांव में बिजली की आपूर्ति ठप हो गयी है. बिजली का ट्रांसफरमर खराब होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोगों को अंधेरे में रात गुजारना पड़ रहा है. बिजली नहीं रहने के कारण शाम के समय बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है. जल्द से जल्द ट्रांसफरमर बदलवाने की मांग की है. ज्ञापन में 60 से अधिक लोगों के हस्ताक्षर है. मौके पर मरकस पुरती, बुधराम लोहार,माचु लोहार,एतो लोहार,सावन मुंडा,गुरवा लोहार समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *