Newsझारखण्ड

पलामू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अफीम डोडा तस्करी में चार गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट से चल रही थी कार

पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। अफीम डोडा तस्करी में शामिल चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में बैरिया मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान की गई।

 

गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने एक सफेद रंग की इरटिगा कार को रोका, जिसका नंबर प्लेट संदिग्ध लगा। जांच में कार पर फर्जी नंबर JH01FV4879 पाया गया, जबकि असली नंबर UP25EL3625 निकला। तलाशी के दौरान पुलिस ने ओरिजिनल नंबर प्लेट, चार मोबाइल फोन और ₹30,000 नकद बरामद किए।

 

गिरफ्तार किए गए चारों तस्कर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं — फिरोज अहमद अंसारी और इरफान (बरेली निवासी), शाहनवाज और अभय प्रताप सिंह (बदायूं निवासी)। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे अफीम डोडा खरीदने के लिए चतरा और पिपराटांड़ गए थे तथा लगभग ₹8 लाख रुपये ऑनलाइन भेज चुके थे।

 

पुलिस ने सभी आरोपियों को अफीम डोडा तस्करी, फर्जी नंबर प्लेट और धोखाधड़ी के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि नशे के अवैध व्यापार पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे गिरोहों को जड़ से खत्म किया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *