LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

छठ घाट पर दर्दनाक हादसा! एक ही परिवार के तीन लोग डूबे, 14 वर्षीय आर्यन की मौत, दो की तलाश जारी

चांडिल में छठ पूजा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार शाम शहरबेड़ा छठ घाट पर एक ही परिवार के तीन सदस्य नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए। हादसे में 14 वर्षीय आर्यन यादव की मौत हो गई, जबकि 45 वर्षीय संजय सिंह और 19 वर्षीय प्रतीक कुमार की तलाश अब भी जारी है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संध्या अर्घ्य के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ घाट पर मौजूद थी। इसी दौरान आर्यन नदी में नहा रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए संजय सिंह और प्रतीक कुमार भी कूद पड़े, लेकिन तेज धारा के कारण तीनों बह गए।

 

सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से देर शाम तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

जिले के उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर राहत कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहला मौका नहीं है जब शहरबेड़ा घाट पर ऐसा हादसा हुआ हो — हर बार सुरक्षा व्यवस्था के वादे हादसों के बाद धरे रह जाते हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *