कोल्हान पत्रकार एकता मंच ने छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं के बीच किया खीर वितरण
जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर कोल्हान पत्रकार एकता मंच ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए सेवा शिविर का आयोजन किया। यह शिविर घाघीडीह सेंट्रल जेल के समीप स्थित छठ घाट तालाब परिसर में लगाया गया।


सेवा शिविर के दौरान छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच चाय, बिस्किट और खीर का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार की सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण के साथ हुई। इससे पहले सोमवार की देर रात से ही संगठन के पदाधिकारी सेवा शिविर को सफल बनाने में जुटे रहे। पूरी रात तैयारी कर मंगलवार की भोर में श्रद्धालुओं के बीच वितरण प्रारंभ किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के महासचिव सुनील पांडेय, सलाहकार विजय कुमार, संरक्षक गोविंदा पति, छठ घाट समिति के आनंद कुमार सिंह एवं स्थानीय ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा। उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि समाज सेवा ही संगठन का मूल उद्देश्य है और आगे भी ऐसे कार्य जारी रहेंगे।

