Newsझारखण्ड

पाकुड़ में सनसनी: सोनाजोड़ी गांव में घर में घुसकर युवक को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

पाकुड़ जिले के नगर थाना क्षेत्र के सोनाजोड़ी गांव में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि हमलावर अचानक घर में दाखिल हुए और बिना कुछ कहे फायरिंग शुरू कर दी। गोली युवक के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

घटना के बाद परिवार के लोगों ने तुरंत उसे पाकुड़ सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए बाहर रेफर कर दिया। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। घटनास्थल से पुलिस ने कुछ खाली कारतूस भी बरामद किए हैं।

 

फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *