JamshedpurNewsझारखण्ड

जमशेदपुर सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव का भव्य आयोजन, लोकगीतों और भक्ति संगीत से गूंजा सिदगोड़ा परिसर

जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में सोमवार शाम लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर भव्य छठ महोत्सव का आयोजन किया गया। सूर्य मंदिर समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

 

कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और महासचिव अखिलेश चौधरी समेत अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुई। महोत्सव में प्रसिद्ध लोक गायिकाओं डिम्पल भूमि, मानवी सिंह और स्थानीय कलाकार दिव्य रत्न ने छठ और भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

 

डिम्पल भूमि के गीत “हे छठी मईया” और “कांच ही बांस के बहंगिया” पर दर्शक झूम उठे। वहीं मानवी सिंह ने “राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी” जैसे गीतों से समा बांध दिया। दिव्य रत्न के भक्ति गीतों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

कार्यक्रम में दो लाख मोतियों से भगवान भास्कर की प्रतिमा बनाने वाले युवा कलाकार विवेक मिश्रा को सम्मानित किया गया। सूर्य मंदिर समिति ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य लोकसंस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ समाजसेवा को बढ़ावा देना है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *