Newsझारखण्ड

बरूगड़ा नाला के पास बड़ा सड़क हादसा, पुलिया से टकराकर झाड़ी में गिरी कार — चालक की जान बची  

 

 

चक्रधरपुर/कुचाई : कुचाई–चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार देर रात एक भयावह सड़क हादसा हुआ। घटना बरूगड़ा नाला के पास की है, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई और फिर सीधे झाड़ी में जा गिरी। हादसा करीब रात 12 बजे के आसपास का बताया जा रहा है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चक्रधरपुर से कुचाई के हेसाडीह की ओर जा रही थी, तभी अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन चमत्कारिक रूप से चालक बाल-बाल बच गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद चालक को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई है।

 

हादसे के बाद से कार अब भी नदी किनारे झाड़ी में फंसी हुई है। समाचार लिखे जाने तक वाहन को बाहर नहीं निकाला जा सका था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे सुरक्षा रेलिंग और संकेतक लगाए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *