Newsझारखण्ड

गढ़वा में हाई वोल्टेज ड्रामा! CO को पत्नी ने घर में किया कैद, प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़ाया मामला पहुंचा पुलिस तक

गढ़वा जिले के मझिआव अंचल में शनिवार को एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां के सीओ प्रमोद कुमार को उनकी पत्नी डॉ. श्यामा रानी ने घर में कैद कर दिया। बताया जा रहा है कि सीओ साहब अपने सरकारी आवास में किसी महिला के साथ मौजूद थे, तभी अचानक पत्नी वहां पहुंच गई और दोनों को एक ही कमरे में पकड़ लिया।

 

सुबह करीब चार बजे हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। डॉ. श्यामा रानी, जो पूर्व सांसद श्रीराम मांझी की बेटी हैं, गुस्से में घर का दरवाजा बंद कर अंदर से ताला लगा दीं। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे, लेकिन कोई उन्हें समझा नहीं सका।

 

बताया जाता है कि सीओ ने छत से कूदकर भागने की कोशिश की, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। पुलिस ने मौके से मौजूद महिला को हिरासत में लेकर महिला थाने भेज दिया है।

 

डॉ. श्यामा रानी ने कहा कि उन्हें लंबे समय से पति पर शक था, अब सब सामने आ गया है और वे कानूनी कार्रवाई करेंगी। वहीं, पूर्व सांसद श्रीराम मांझी ने भी न्याय की मांग की।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *