Newsझारखण्ड

बंगाल में टाइगर की लहर, पुरुलिया के जयपुर में JLKM की पहली जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

 

 

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के जयपुर फॉरेस्टर मोड़ मैदान में रविवार को झारखंड लोक कल्याण मंच (JLKM) की पहली जनसभा ऐतिहासिक रही। पार्टी सुप्रीमो और विधायक जयराम महतो के आगमन पर मैदान जनसमुद्र में तब्दील हो गया। लोगों ने “टाइगर जिंदाबाद” और “JLKM” के नारे लगाकर माहौल को जोशीला बना दिया।

 

सभा को संबोधित करते हुए विधायक जयराम महतो ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में जितना प्यार और सम्मान झारखंड में पाया, उससे कहीं ज़्यादा अपनापन बंगाल के जयपुर में मिला है। उन्होंने कहा कि JLKM जनता के अधिकार, रोजगार और सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए समर्पित है।

 

महतो ने कहा — “आपका उत्साह और जोश बता रहा है कि बदलाव की लहर अब जंगलमहल से उठ चुकी है। यह शुरुआत है, मंज़िल अभी बाकी है।”

 

जनसभा में हजारों की भीड़ उमड़ी, जिसमें युवा, किसान और महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद थीं। मंच से “जय JLKM” और “जय टाइगर” के नारों ने पूरे मैदान को उत्साह से भर दिया।

 

विश्लेषकों का मानना है कि इस रैली ने बंगाल की राजनीति में JLKM की मजबूत एंट्री का संकेत दे दिया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *