BJPLatestNewsझारखण्ड

बाबूलाल मरांडी के आरोप बौखलाहट का नतीजा, झूठ और निराधार बातें: झामुमो

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य पुलिस पर लगाए गए आरोपों पर झामुमो ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि मरांडी के बयान बौखलाहट और निराधार आरोपों का पुलिंदा हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार और जनविरोधी फैसलों के प्रतीक रहे हों, उन्हें आज नैतिकता और कानून की बातें करना शोभा नहीं देता।

 

विनोद पांडेय ने कहा कि झारखंड की जनता जानती है कि हेमंत सोरेन की सरकार पारदर्शिता और जनहित के लिए काम कर रही है। यहां किसी के खिलाफ कार्रवाई तथ्यों और सबूतों के आधार पर की जाती है, भाजपा सरकारों की तरह राजनीतिक दुर्भावना से नहीं।

 

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा शासनकाल में पुलिस का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं और निर्दोष आदिवासियों को डराने के लिए किया जाता था, जबकि आज की सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि भ्रष्टाचार या सत्ता के दुरुपयोग को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर किसी अधिकारी से गलती हुई है तो जांच होगी और कार्रवाई भी। झामुमो का कहना है कि भाजपा अब रचनात्मक विपक्ष की भूमिका छोड़कर केवल भ्रम फैलाने और झूठी राजनीति करने में जुटी हुई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *