Newsझारखण्ड

रामगढ़: आदिवासी परिवार ने अपनाया ईसाई धर्म, गांव में बढ़ा तनाव – प्रशासन सतर्क

रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के तिरला कल्याणपुर गांव में एक आदिवासी परिवार द्वारा ईसाई धर्म अपनाने के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। बताया जा रहा है कि परमेश्वर मुंडा, उनकी पत्नी पोकली देवी और पुत्र राज मुंडा ने करीब एक माह पहले ईसाई धर्म अपना लिया था। मामला तब सामने आया जब परमेश्वर मुंडा ने अपने कुलदेवता और सरना झंडे को नदी में प्रवाहित कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने आपत्ति जताई।

 

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कई बैठकों का आयोजन किया गया, जहां समुदाय के लोगों ने परिवार से फिर से सरना धर्म अपनाने की अपील की। हालांकि, परमेश्वर मुंडा ने साफ कहा कि वह अब ईसाई धर्म में ही रहेंगे।

 

गांव के मुखिया पति सचिन दांगी, पूर्व जिप सदस्य गोबिंद मुंडा, रामप्रसाद करमाली और सन्नी देवल महतो ने परिवार को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। बताया जा रहा है कि परमेश्वर मुंडा को किसी ने “रोगमुक्त जीवन” का वादा किया था, जिससे प्रभावित होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

 

पूर्व जिप सदस्य गोबिंद मुंडा ने कहा कि आदिवासी समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सशक्त बनाना जरूरी है ताकि लोग बाहरी प्रभावों से बच सकें। उन्होंने प्रशासन से धर्मांतरण की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *