DC saraikelaNewsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला: अवैध लौह अयस्क परिवहन पर कार्रवाई, एक ट्रेलर जब्त — उपायुक्त ने सख्त निर्देश दिए

 

 

सरायकेला, 4 नवम्बर। जिले में अवैध खनन और खनिजों के गैरकानूनी परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई तेज कर दी गई है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर मंगलवार को सिनी चौक के पास चलाए गए औचक जांच अभियान में लौह अयस्क लदे एक ट्रेलर को जब्त किया गया।

 

जानकारी के अनुसार, जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी, खान निरीक्षक समीर ओझा तथा स्थानीय पुलिस बल की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान टाटा ट्रेलर (संख्या JH05DS–4973) को अवैध रूप से लौह अयस्क ढोते हुए पकड़ा। वाहन को जब्त कर सरायकेला थाना में जमा कराया गया है।

 

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिले में अवैध खनन या खनिज परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने खनन, पुलिस और परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से निरंतर जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं ताकि इस पर पूर्ण नियंत्रण पाया जा सके।

 

इसके साथ ही उपायुक्त ने परिवहन विभाग को भी सख्त हिदायत दी है कि खनिज से लदे बड़े वाहन पूरी तरह ढके हों, जिससे सड़कों पर खनिज का फैलाव न हो और यातायात व पर्यावरण प्रभावित न हो। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और संचालकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *