LatestNewsझारखण्ड

राज्यपाल ने दी मंजूरी! झारखंड में MSME उद्योगों को मिलेगी बड़ी छूट — निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता

झारखंड से बड़ी खबर — राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने “झारखंड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025” को मंजूरी दे दी है।

इस विधेयक के लागू होने से राज्य में MSME सेक्टर को नई गति मिलने की उम्मीद है।

 

विधेयक का उद्देश्य झारखंड में औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करना और निवेश को बढ़ावा देना है। इसके तहत नए उद्यमों की स्थापना और संचालन के लिए आवश्यक कई अनुमतियों और निरीक्षणों से विशेष छूट दी गई है।

अब उद्यमियों को उद्योग शुरू करने के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

 

राज्य सरकार ने इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था की है, जहाँ सभी तरह की लाइसेंसिंग और अनुमति एक ही प्लेटफॉर्म से मिलेगी। इससे न केवल समय बचेगा, बल्कि ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस में भी सुधार होगा।

 

यह पहल राज्य में छोटे और मंझोले व्यवसायों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ रोज़गार सृजन में भी अहम भूमिका निभाएगी।

सरकार को उम्मीद है कि इस क़दम से नए निवेशक झारखंड में उद्योग लगाने के लिए आगे आएँगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *