Newsझारखण्ड

प्रशांत सिंह बन सकते हैं झारखंड के नये डीजीपी, अनुराग गुप्ता के इस्तीफे के बाद सरकार में दिनभर मंथन

झारखंड में डीजीपी पद को लेकर बड़ी हलचल!

डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफे के बाद सरकार के शीर्ष स्तर पर दिनभर मंथन चलता रहा। देर शाम खबर आई है कि नये डीजीपी के रूप में प्रशांत सिंह के नाम पर सरकार की मुहर लग गई है। सूत्रों के मुताबिक, किसी भी वक्त सरकार उनके नाम की आधिकारिक घोषणा कर सकती है।

 

मालूम हो कि कल देर शाम अनुराग गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद से ही नये डीजीपी की नियुक्ति को लेकर गृह विभाग और मुख्यमंत्री कार्यालय में लगातार बैठकों का दौर जारी था।

 

फिलहाल डीजी रैंक के तीन अधिकारी — अनिल पाल्टा, प्रशांत सिंह और एम.एस. भाटिया — इस रेस में थे, लेकिन सरकार की पहली पसंद प्रशांत सिंह ही बताए जा रहे हैं।

 

प्रशांत सिंह 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में डीजी के रूप में पदस्थापित हैं। अपने सख्त प्रशासनिक शैली और बेहतर फील्ड अनुभव के लिए जाने जाने वाले प्रशांत सिंह को राज्य पुलिस की नई कमान मिलने की पूरी संभावना है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *