Newsझारखण्ड

धनबाद में बड़ी कार्रवाई: प्रिंस खान गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, 17 लाख नकद और 70 जमीन की डीड बरामद

धनबाद में पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को की गई इस छापेमारी में गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 17 लाख 34 हजार 900 रुपये नकद, एक पिस्टल, 47 जिंदा कारतूस, 70 से अधिक जमीनों की डीड, 18 एटीएम कार्ड और 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

 

गिरफ्तार आरोपियों में वासेपुर के कुख्यात अपराधी फहीम खान का चचेरा भाई भी शामिल है। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि गिरोह के नेटवर्क के तार टेरर फंडिंग चैनल से जुड़े होने की आशंका है। ये अपराधी यूएसडीटी क्रिप्टो चैनल के जरिए अवैध पैसों का लेनदेन करते थे।

 

इससे पहले भी प्रिंस खान गिरोह के आठ सदस्यों को पकड़ा जा चुका है। उन्हीं की निशानदेही पर पुलिस ने 12 ठिकानों पर छापेमारी की और 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया। जांच के बाद चार के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने पर गिरफ्तारी हुई।

 

गिरोह का नेटवर्क झारखंड के बाहर तक फैला हुआ है और दूसरे राज्यों में इसका कारोबार भी संचालित होता है। पुलिस अब गिरोह के आर्थिक स्रोतों की जांच कर रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *