Newsझारखण्ड

“देवघर में संदिग्ध मौत: प्रेमिका के चक्कर में पति पर पत्नी को जहर देने का आरोप”

देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के लकड़ीगंज गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका की पहचान 22 वर्षीय जानकी देवी के रूप में हुई है, जो अजय कुमार की पत्नी थी। बताया जा रहा है कि जानकी की मौत बुधवार को इलाज के दौरान हुई।

 

मायके पक्ष का आरोप है कि जानकी को उसके पति और ससुरालवालों ने जहर देकर मार डाला। परिजनों का कहना है कि अजय कुमार का किसी अन्य महिला से प्रेम संबंध था, जिसके चलते पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन जानकी को ससुराल में जहर दिया गया, जिसके बाद उसे देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

जानकी की मां ने आरोप लगाया कि दामाद ने पहले फोन कर कहा कि जानकी ने खुद जहर खा लिया है, लेकिन बाद में उसका नंबर ब्लॉक कर दिया गया। इस घटना के बाद मायके पक्ष ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

 

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की गहन जांच जारी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *