LatestNewsNews postझारखण्ड

झारखंड सरकार की पहल: ST विद्यार्थियों के लिए JEE-NEET की फ्री आवासीय कोचिंग शुरू

झारखंड सरकार ने राज्य के प्रतिभाशाली एसटी विद्यार्थियों के लिए बड़ा कदम उठाया है। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से “झारखंड अनुसूचित जनजाति शिक्षण उत्थान कार्यक्रम” की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत इंजीनियरिंग (JEE) और मेडिकल (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को फ्री आवासीय कोचिंग दी जाएगी।

 

राज्य के 300 चयनित विद्यार्थियों को रांची के हिंदपीढ़ी स्थित मल्टीपर्पस हॉल-कम-ट्रेनिंग सेंटर में रहकर पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। कोचिंग का संचालन मोशन एजुकेशन, कोटा के सहयोग से किया जा रहा है। विद्यार्थियों को विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा क्लास, ई-कॉन्टेंट वाला टैबलेट, पुस्तकालय, और लड़के-लड़कियों के लिए अलग छात्रावास की सुविधा दी जाएगी।

 

पात्र वही विद्यार्थी होंगे जो झारखंड के स्थायी निवासी और अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं। आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है। फॉर्म वेबसाइट www.jharkhandshikshanutthan.com पर उपलब्ध है।

 

आवेदन की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2025, शाम 5 बजे तय की गई है। अधिक जानकारी या सहायता के लिए विद्यार्थी 9251664830 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *