Interstate meeting held-अवैध शराब विक्रेताओं की खैर नहीं, झारखंड और पश्चिम बंगाल पुलिस ने बनाई रणनीति
रिपोर्ट- CNL डेस्क
पुरुलिया(West Bengal):- आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए इंटरस्टेट समन्वय समिति की बैठक पुरुलिया के बालिगुमा पुलिस लाइन में आयोजित हुई।

बैठक में शामिल झारखंड और पश्चिम बंगाल के पुलिस अधिकारियों ने अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने को लेकर चर्चा किए। इस दौरान बॉर्डर पर चेकनाका तैयारी की भी चर्चा की गई, ताकि लगातार वाहनों की चेकिंग की जा सके। इसके साथ ही अपराधियों का डाटा भी एक दूसरे के साथ साझा किया जाने पर चर्चा की गई ताकि चुनाव से पहले छापेमारी कर ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया जा सके।
ज्ञात होगी पश्चिम बंगाल में शराब का मूल्य कम होने के कारण बॉर्डर से झारखंड में अवैध शराब की तस्करी की जाती है।
बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को समन्व्य बनाकर काम करने सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बैठक में मुख्ता झारखंड पुलिस की ओर से आईजी बोकारो माइकल राज, रांची डीआईजी अनूप बिरथरे, चाईबासा डीआईजी अजय लिंडा, दुमका डीआईजी संजीव कुमार और बोकारो डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा शामिल हुए। इसके अलावा जमशेदपुर, सरायकेला और पाकुड़ एसपी सहित रांची के ग्रामीण एसपी के एवं कई डीएसपी रैंक के अधिकारी भी शामिल हुए। वही पश्चिम बंगाल के एडीजी ए त्रिपुरारी पुरुलिया आईजी भरत मीणा सोम चौधरी के अलावा झाड़ग्राम पुरलिया समेत अन्य कई जिला के एसपी मौजूद रहे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


