Newsझारखण्डसरायकेला

खरसावां में शहीद दिवस-2026 की तैयारी को लेकर विधायक दशरथ गागराई की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

 

खरसावां/Dc smart :- आगामी एक जनवरी 2026 को खरसावां में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को सफल बनानें के लिए शुक्रवार को खरसावां प्रखंड सभागार में स्थानीय विधायक दशरथ गागराई की अध्यक्षता में एक बैठक की गई. इस बैठक में शहीद दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तय किया गया. खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन सहित कई सांसद, मंत्री व विधायक के आने की संभावना को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया.

 

शहीद दिसव पर स्माधि स्थल के चार से पांच किलोमीटर के अंदर मास-मछली अंडा इत्यादि के बेचने पर पूरा प्रतिबंध रहेगा. इसके अलावे समिति के द्वारा 400 वॉलंटियर तैनात किया जाएगा. टी-शर्ट, धोती और नाश्ता की व्यवस्था श्री सिमेंट प्रबंधन को करने, रूंगटा प्रबंधक को तीन पानी टंकी, चार चलंत शौचालय करने का निर्देश दिया. इसके अलावे शहीद पार्क की साफ सफाई व रंग रोगन ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया. इस दौरान खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि शहीद स्थल संकल्प लेने एंव प्रेरणा का केन्द्र है. समाधि कि पवित्रता को बनाये रखना हम सबों का दायित्व बनता है. खरसावां के बीर शहीदों को पारंपरिक रीति रिवाज के तहत पूजा-अर्चना कर श्रद्वाजंलि दी जाएगी. शहीद पार्क के अंदर जुता-चप्पल पहनकर प्रवेश पूर्णत वार्जित रहेगा.

खरसावां के शहीद केरसे मुंड़ा चौक से पथ निरीक्षण भवन तक राजनीतिक झंड़ा या बैनर नही लगानें की अपील की गई. मौके पर प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, बीडीओ प्रधान माझी, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, जिप सदस्य कालीचरण बानरा,सावित्री बानरा, मनोज सोय, खालीद खान, सालेन सोय, मुखिया सुनिता तापे, बाबुराम सोय, उमेश बोदरा, अरूण जामुदा, कन्हैलाल सामड, उप प्रमुख सहित विभिन्न आदिवासी संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *