Newsझारखण्डसरायकेला

मिलन चौक में खुला टाइल्स एवं मार्बल्स की दुकान

 

 

ईचागढ़ : ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के मिलन चौक सितू स्थित उमा टाइल्स एंड मार्बल दुकान का उद्घाटन समाजसेवी रजनी महतो,नारायण महतो,नेपाल महतो,पत्रकार अरुण मांझी ने संयुक्त रूप फीता काट कर किया। इस मौके पर रजनी महतो ने कहा कि इस तरह का दुकान मिलनचौक में नही था यहाँ के लोगो को 60,70 किमी दूर रांची टाटा से टाइल्स और मार्बल लेने नहीं जाना पड़ेगा ग्राहकों को उचित मूल्य और कम कोस्ट में समान उपलब्ध होगा। वही प्रोपराइटर योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि मेरे पास सभी ब्रांडेड का टाइल्स मार्बल उपलब्ध है। ग्राहकों को उचित मूल्य पर अच्छी सर्विस के साथ उपलब्ध कराने का प्रयास करूंगा ताकि गरीब से लेकर अमीर तक के लोग इसको लगवा सकें सभी तरह की रेंज की टाइल्स उमा टाइल्स और मार्बल में उपलब्ध है। मौके पर समाजसेवी राजू महतो,लक्ष्मण महतो,धीरेन्द्र महतो, बंटू गुप्ता,पंकज कुमार महतो,बच्चन हजाम, अजित कुमार महतो,राजकुमार महतो आदि उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *