सरायकेला: राजनगर से चोरी हुई दो बाइकें बरामद, एक आरोपी पकड़ा गया
सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई मोटरसाईकिल चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जानकारी के अनुसार मुड़ियापाड़ा के रहने वाले संजय देव सरदार की दो मोटरसाईकिलें राजनगर बाजार से चोरी हो गई थीं। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने जांच तेज की और एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मनसा महतो है, जो नावाडीह (थाना सरायकेला) का निवासी है। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई बाइक JH05CK 8238 को राजनगर स्थित नामिवेडा तालाब इलाके से बरामद किया गया। वहीं दूसरी बाइक JH22G 2072, जिसका इस्तेमाल वारदात को अंजाम देने में किया गया था, कृष्णापुर (थाना आरआईटी) क्षेत्र से मिली।
थाना प्रभारी चंचल कुमार के अनुसार, इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। पूछताछ में और अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। कार्रवाई में अनुसंधानकर्ता नदजी राम गोड, पुलिस जवान दिवाकर प्रसाद वर्मा और सशस्त्र बल भी शामिल थे।
पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को दें ताकि क्षेत्र में बाइक चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


