Newsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला-खरसावाँ पुलिस ने महिला सुरक्षा और अपराध रोकथाम पर जागरूकता अभियान चलाया

 

 

सरायकेला: पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार आज दिनांक 18 नवंबर, 2025 को महिला थाना प्रभारी SI कुमारी तिलोत्मा की उपस्थिति में पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी के नेतृत्व में कुमार विजय प्रताप सिंह देव बालिका उच्च विद्यालय, सरायकेला में महिला अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

 

अभियान के दौरान महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, अफीम और गांजा की खेती रोकथाम, बाल विवाह रोकथाम, साइबर फ्रॉड (टोल फ्री नंबर-1930) और डायल-112 जैसी सुरक्षा सुविधाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिलाओं के कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों पर भी विस्तार से जागरूक किया गया।

 

इस अभियान में ASI नंदिता बिरुआ, आरक्षी कृपा भेंगरा और आरक्षी अंजली मुर्मू समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। अभियान में विद्यालय की छात्राएं, छात्र और स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए और उन्होंने सक्रिय रूप से जानकारी हासिल की।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *