Newsझारखण्ड

टोंटो पालीसाई में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, मंत्री दीपक बिरुवा और सांसद जोबा माझी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह  

 

 

चाईबासा: टोंटो प्रखंड अंतर्गत रेंगड़ाहातु पंचायत के ग्राम पालीसाई में कोल्हान स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन परिवहन, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा, सिंहभूम की सांसद जोबा माझी, जगन्नाथपुर के एसडीपीओ रफाएल मुर्मू, जिला परिषद सदस्य राज तुबिड और टोंटो थाना प्रभारी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

मंत्री और सांसद ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता टीम को 60 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 40 हजार रुपये का ईनाम दिया गया।

सांसद जोबा माझी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाले आयोजन ही खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का मार्ग बनाते हैं। उन्होंने खेल के दौरान अनुशासन और धैर्य बनाए रखने की सलाह दी। सांसद ने प्रतियोगिता को दूरदराज के क्षेत्र में आयोजित करने के लिए कोल्हान स्पोर्टिंग क्लब पालीसाई को बधाई दी और कहा कि झारखंड सरकार खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी लाभ उठा सकते हैं।

 

प्रतियोगिता को सफल बनाने में कोल्हान स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष दिनेश कुमार तुम्बलीय, उपाध्यक्ष लखन लागुरी, सचिव करमा सिंह पान, प्रकाश लागुरी, दिलीप कुमार लागुरी, रामराई दोरायबुरु, देवाशीष सिधू, मुकुंद लागुरी, रंजीत पान और विनोद लागुरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *