Newsझारखण्ड

दिल्ली में कांग्रेस की रणनीति बैठक, अंबा प्रसाद बोलीं—“झारखंड के हर वोट की सुरक्षा के लिए पार्टी पूरी तरह प्रतिबद्ध”

दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद भी शामिल हुईं। बैठक में राहुल गांधी, संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल समेत शीर्ष नेतृत्व मौजूद रहा।

 

अंबा प्रसाद ने झारखंड से AICC सचिव के रूप में हिस्सा लिया और बताया कि बैठक में राज्य में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को लेकर गंभीर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व झारखंड के मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है।

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा द्वारा SIR प्रक्रिया के नाम पर कथित रूप से मतदाता सूची में छेड़छाड़ की किसी भी कोशिश को कांग्रेस हर स्तर पर रोकने के लिए तैयार है। अंबा प्रसाद ने स्पष्ट किया कि वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाने या फर्जी नाम जोड़ने जैसी गतिविधियों पर जिला से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी कड़ी नजर रखेगी।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जिला अध्यक्षों और BLO को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि हर संदिग्ध प्रक्रिया का तत्काल विरोध और खुलासा हो सके। साथ ही चुनाव आयोग से भी निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद जताई गई।

 

अंबा प्रसाद ने झारखंड के लोगों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस उनके एक-एक वोट की सुरक्षा के लिए मजबूती से खड़ी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *