Newsझारखण्ड

झारखंड सरकार का बड़ा कदम: मोरहाबादी में 10 हजार युवाओं को मिलेगी नियुक्ति

28 नवंबर को झारखंड सरकार अपनी पहली वर्षगांठ मनाने जा रही है। इस मौके पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करीब 10 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसके लिए मंत्रिमंडल समन्वय विभाग की ओर से आधिकारिक पत्र जारी कर विभागों को आवश्यक तैयारियाँ तुरंत पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान सहायक आचार्य, डेंटल डॉक्टर, कीट पालक सहित विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं, जेपीएससी और जेएसएससी के सफल उम्मीदवारों को भी इस मंच से नियुक्ति पत्र मिलने की संभावना है।

 

गौरतलब है कि हेमंत सोरेन ने अपने तीसरे कार्यकाल में 28 नवंबर 2024 को इसी मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वर्षगांठ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ऊर्जा, पेयजल, गृह विभाग और रांची जिला प्रशासन को सुरक्षा, पेयजल, बिजली और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि कार्यक्रम में आने वाले आम लोगों और अभ्यर्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *