Newsझारखण्ड

तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

 

 

पोटका: हाता–धर्मकांटा के समीप मंगलवार को एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के रूपा नाचना निवासी लक्ष्मण महाकुड़ के रूप में हुई है।

 

बाइक सवार की मौत से नाराज ग्रामीणों ने हाता–ओड़िशा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने तक नहीं दिया और तुरंत कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

 

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें हैं:

 

धर्मकांटा के आसपास सड़क पर बड़े वाहनों की पार्किंग बंद हो

 

हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग से होने वाली ओवरलोडिंग रोकी जाए

 

तेज रफ्तार हाइवा वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाए

 

 

सड़क जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पुलिस स्थिति को सामान्य करने में जुटी हुई है। दूसरी ओर, पुलिस ने हाईवा को जप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

मौके पर उपस्थित:

 

सूरज मंडल, जिला परिषद

 

देवी कुमारी भूमिज, मुखिया

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *