ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को हाइवा ने मारी टक्कर, बाइक समेत वाहन के नीचे फंसा—मौके पर हड़कंप
कांड्रा: कांड्रा थाना क्षेत्र के अमलगम रोड पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ड्यूटी पर जा रहे एक कर्मचारी को तेज रफ्तार हाइवा ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक अपनी बाइक के साथ हाइवा के नीचे घुस गया और काफी देर तक वहीं फंसा रहा।


घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़े चले आए और युवक को बाहर निकालने की कोशिश में जुट गए। अचानक हुए इस हादसे से पूरे इलाके में हंगामा और दहशत का माहौल बन गया है। राहत दल को सूचना दे दी गई है और बचाव कार्य जारी है।


