अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए JSLPS कर्मी, जिला कार्यालय में प्रदर्शन जारी

उन्होंने कहा कि पलाश जेएसएलपीएस को सोसाइटी एक्ट को खत्म करते हुए आजीविका कर्मियों को राज्य कर्मी का दर्जा दिलाने, सेवा स्थायी करण और वेतनमान पॉलिसी लागू करने को लेकर कई बार सरकार का विरोध किया गया. लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है. संघ के उप सचिव स्वर्णलता खलखो ने कहा कि एनएमएमयू पॉलिसी लागू करने से कर्मचारियों को आर्थिक सहयोग मिल पायेगा. परंतु राज्य सरकार इस और भी ध्यान नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर के सात और आठ के कर्मियों के प्रोन्नति पर भी कोई पहल नहीं की गयी है. इन कर्मियों के स्थायी नीति प्रावधानिक करने की भी मांग की गयी है. जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी से वार्ता के बाद भी निर्णायक फैसला नहीं होने के बाद कर्मियों ने अनिश्चित कालीन धरना देने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि जेएसएलपीएस कर्मियाें के हड़ताल पर चले जाने से इससे संबंधित सभी आजीविका गतिविधियां पूरी तरह ठप है. संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी.



