Newsझारखण्ड

वाटरशेड महोत्सव 2025—अपनी रील बनाएं और जीतें 50 हजार!

भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के भू-संरक्षण विभाग और झारखंड सरकार के सहयोग से वाटरशेड महोत्सव 2025 के तहत देशभर में सोशल मीडिया प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य जल संरक्षण, मृदा संरक्षण, हरियाली और वाटरशेड विकास के महत्व को लोगों तक पहुँचाना है।

 

प्रतियोगिता अवधि: 12 नवंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025

थीम: जल संरक्षण एवं वाटरशेड विकास

 

पुरस्कार:

 

सर्वश्रेष्ठ रील: 4 विजेता – प्रत्येक को ₹50,000

 

सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफ: 50 विजेता – प्रत्येक को ₹1,000

 

 

कैसे भाग लें:

वाटरशेड से जुड़े कार्यों—जैसे जल संरक्षण संरचनाएं, नाला बंधान, चेकडैम, वृक्षारोपण, कृषि-वानिकी, सिल्वीपास्चर, WDC-PMKSY 1.0 व 2.0 के अंतर्गत बने कार्य—पर 30–60 सेकंड की रील या फोटो तैयार करें।

अपनी पोस्ट में #watershedmahotsavindia और #watershedmahotsavjharkhand हैशटैग लगाएँ और उसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स, लिंक्डइन या यूट्यूब पर पोस्ट करें।

 

सभी प्रतिभागियों को पंजीकरण कर अपना कंटेंट लिंक इस वेबसाइट पर जमा करना आवश्यक है:

https://wdcpmksy.dolr.gov.in/register

 

विजेताओं का चयन रीच, एंगेजमेंट और कंटेंट की गुणवत्ता के आधार पर होगा।

आइए, मिलकर जल संरक्षण का संदेश पूरे देश में फैलाएँ।

जय हिंद! जय जल संरक्षण!

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *