Newsझारखण्डसरायकेला

ईचागढ़ में एकदिवसीय धरना, JLKM ने उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र

सरायकेला जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू विवाद को लेकर पूर्व विधायक और JLKM के केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो की गिरफ्तारी के विरोध में आज JLKM जिला कमेटी ने उपायुक्त कार्यालय के सामने एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना–प्रदर्शन आयोजित किया। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, कार्यकर्ता और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि तरुण महतो की गिरफ्तारी अनुचित है और प्रशासन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। JLKM ने आरोप लगाया कि ईचागढ़ और तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है और इस पर आवाज उठाने वालों को परेशान किया जाता है। संगठन ने कहा कि झारखंड की प्राकृतिक संपदा की लूट जारी है और प्रशासन उन लोगों को निशाना बना रहा है, जो इस अवैध गतिविधि का विरोध कर रहे हैं।

 

JLKM सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रेम मार्डी ने सभी झारखंडवासियों से एकजुट होकर संसाधनों की लूट और भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ खड़ा होने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि थाना प्रभारी को बर्खास्त नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

 

धरना समाप्त होने के बाद JLKM ने उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा, जिसमें तरुण महतो की रिहाई, अवैध बालू कारोबार पर रोक और माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *