DC saraikelaNewsझारखण्डसरायकेला

समाहरणालय परिसर में जन-सुविधाओं के विस्तार को लेकर उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण

 

 

सरायकेला। समाहरणालय परिसर में आमजनों के लिए बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को उपायुक्त सरायकेला–खरसावाँ नितिश कुमार सिंह ने परिसर के विभिन्न हिस्सों का स्थल अवलोकन किया। निरीक्षण का मुख्य फोकस दो–पहिया और चार–पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, आगंतुकों के लिए प्रतीक्षा कक्ष, पेयजल, कैंटीन तथा स्वच्छ शौचालय जैसी सुविधाओं के विस्तार और उनके बेहतर प्रबंधन पर रहा।

 

अवलोकन के दौरान उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अंचल अधिकारी गम्हरिया प्रवीण कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों के साथ उपायुक्त ने संभावित स्थलों का चिन्हांकन कर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि बेहतर एवं साफ-सुथरी जन-सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चिन्हित क्षेत्रों में जल्द से जल्द आवश्यक प्रक्रियात्मक कार्रवाई शुरू की जाए।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर के पीछे स्थित तालाब क्षेत्र का भी जायजा लिया। उन्होंने तालाब की भौगोलिक स्थिति और पर्यटन की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्ययोजना तैयार करने तथा आवश्यक पहल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *