Social drama organized-उक्मा में मयूरभंज उड़ीसा के कलाकारों द्वारा सामाजिक ड्रामा शो आयोजित
Saraikella:- जिला अंतर्गत डुडरा पंचायत के उक्मा गाँव के फुटबॉल मैदान में बीते रात मयूरभंज उड़ीसा के कलाकारों द्वारा पारिवारिक ड्रामा शो का प्रदर्शन किया गया।

ड्रामा शो उद्घाटन के मौक़े पर मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के सीएम चंपई सोरेन के सुपुत्र बबलू सोरेन मौजूद रहे वही विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो युवा मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष माणिक गोप शामिल हुए। मौक़े पर आयोजन कर्ताओं ने अतिथियों का माला पहनकर स्वागत किया जिसके बाद ड्रामा शो की रंगा-रंग कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
ड्रामा शो में सुपरहिट गानों पर एक से बढ़कर एक डांस की प्रस्तुति दी गई, जिसके बाद पारिवारिक ड्रामा “जीवी जुलु काना जालापुरी रे, मेद दा ज़ोरो काना कोड़ाम चेतान रे” संथाली ड्रामा की शुरुआत हुई। रात भर चली इस ड्रामा में परिवार को लेकर किस तरह परिवार का मुखिया संघर्ष करता है अपनी लहू सीच कर परिवार का भरण-पोषण करता है दरसाया गया। ड्रामा शो देखने आए लोग रात भर कुर्सी से चिपके रहे और जीवन से जुड़े इस सामाजिक ड्रामा का जमकर लुफ्त उठाए।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे सीएम पुत्र बबलू सोरेन ने कहा कि इस तरह की सामाजिक कार्यक्रम होती रहनी चाहिए ताकि हमारी परंपरा जीवित रहे और गरीब कलाकारों को रोजगार मिल सके।इस तरह के ड्रामा से समाज को कई सीख मिलती है।
पहले के जमाने में ओपेरा ड्रामा और पर्दा फ़िल्म का प्रचलन था जिसकी जगह अब टीवी फिल्म्स ने ले ली है जिस वजह से हम अपने संस्कृति के बहुत से पहलू भूल रहे है, धीरे-धीरे छेत्र के कलाकार काम नहीं मिलने कि वजह से अपनी बहुमूल्य कला को अपने अंदर की मार दे रहे है साथ ही कलाकार बेरोज़गारी का दंश झेलने में मजबूर है। मैं अपील करता हूँ की तमाम सामाजिक संगठन इस तरह की सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करते रहे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


