ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने चंदनपुर से काठगोड़ा जाने वाली सड़क का किया शिलान्यास
चांडिल: मुख्यमंत्री ग्राम सड़क अंतर्गत स्वीकृत ईचागढ़ प्रखंड के पीडब्लूडी रोड चंदनपुर से काठगोड़ा 3.8 किमी सड़क का भूमिपूजन /शिलान्यास रविवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर किया।

इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा 3.8 किमी सड़क का निर्माण करीब 3 करोड़ 68 लाख रुपये कि लागत से किया जाएगा। विधायक ने कहा जनता के बहुप्रतिक्षित रोड पीडब्लूडी रोड चंदनपुर से काठगोड़ा तक सड़क का निर्माण काफी पुराना था। जिसे देखते हुए सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा सड़क का निर्माण होने से लोगो को काफी सोहुलियत होगा।
वही विधायक ने कहा मेरे पति स्वर्गीय सुधीर महतो के अधूरे कार्य को पूरा किया जा रहा है। विधायक ने कहा आगे भी बहुत सारे सड़क का निर्माण जल्द ही होगा। सड़क का भूमिपूजन होने से काठगोड़ा व आस पास के जनता ने विधायक सविता महतो का आभार व्यक्त किया। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष नीताई उरांव, सचिव अभय यादव, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ उरांव, मुखिया किशुन किस्कु, सुधीर उरांव, भूषण मुर्मू, रंजीत टुडू, राहुल वर्मा, विभिशन महतो, समेत काफी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


