Newsझारखण्ड

लतरातु डैम में केज कल्चर का उद्घाटन: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दी रोजगार की सौगात

रांची जिले के लतरातु डैम में पहली बार केज कल्चर के जरिए मत्स्य पालन की शुरुआत हो गई है। 40 केज स्थापित कर स्थानीय मत्स्य पालन समिति से जुड़े ग्रामीणों को इस नए रोजगार से जोड़ा गया है। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने केज कल्चर का विधिवत उदघाटन करते हुए ग्रामीणों को रोजगार के क्षेत्र में नई सौगात दी।

 

मंत्री ने कहा कि यह शुरुआत रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। लंबे प्रयासों के बाद लतरातु में पहली बार केज कल्चर आधारित मत्स्य पालन संभव हुआ है, जो लापुंग जैसे सुदूरवर्ती इलाके के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह केवल शुरुआत है, भविष्य में बड़े स्तर पर केज कल्चर के जरिए ग्रामीणों को अधिक रोजगार और मुनाफे का अवसर मिलेगा।

 

इस अवसर पर मत्स्य पालकों को जाल, लाइफ जैकेट, केज हाउस और नाव का वितरण किया गया। मौके पर लापुंग सीओ पंकज कुमार, मुखिया अलका तिर्की, मुखिया संतोष तिर्की, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जयंत बारला, जिला मत्स्य पदाधिकारी जयंत कुमार, जनविजय पाठक, पवन ठाकुर, चरवा उरांव सहित कई लोग मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *